दर्दनाक सड़क हादसा | बड़ी खबर

कलवाड़ी गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस और SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान; सभी 8 मृतकों के शव खाई से निकाले गए।

पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कलवाड़ी गांव के समीप एक इको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल 12 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रिखणीखाल पुलिस और SDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं इस भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मृतकों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त इको वाहन संख्या UK 15 TA 2152 रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

मृतकों के नाम

  1. कांति देवी (45 वर्ष) 2.रेखा देवी (42 वर्ष)

    3.अनिल देबराड़ा (48 वर्ष), वाहन चालक

    4.सुमित्रा देवी (50 वर्ष) 5.सुनीता देवी (45 वर्ष)

    6. धनेश्वरी देवी (46 वर्ष) 7. सरोजनी देवी (38 वर्ष)

    8.रजनी देवी (25 वर्ष)

सभी मृतक भंगलवाड़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

घायलों के नाम

  1. शशि देवी (35 वर्ष) 2.शकुंतला देवी (45 वर्ष)

    3. जगदीश सिंह 4.सत्यवती देवी (36 वर्ष)

सभी घायल भी भंगलवाड़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस एवं SDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान पूरा कर सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

नोट: यह पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित समाचार अपडेट है। घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी की पुष्टि होने पर आगे अपडेट किया जा सकता है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!