(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

युद्ध एवं ऑपरेशन में शहीद सैनिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता।

पौड़ी:- युद्ध एवं ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वार विडोज एसोसिएशन, शहीद भवन, नई दिल्ली द्वारा ₹10,000 की धनराशि प्रदान की जा रही है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडाउन लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) वी. पी. भट्ट ने बताया कि वार विडोज एसोसिएशन द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों को यह सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहीद सैनिकों के ऐसे आश्रित, जिन्हें यह धनराशि पहले नहीं मिली है, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन अविलंब जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडाउन में जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, लैंसडाउन से फोन नंबर 01386-263149, 01386-262365 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!