ARUNABH RATURI

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने क्लेक्ट्रेट सभागार में सभी संबधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों के महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए गए।

चमोली:- अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में प्रातः 8ः00 बजे राष्टपिता महात्मा गांधी और शात्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण करते हुए गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। शहीद पार्क में शहीदों की मूर्तियोें पर प्रातः 9ः00 बजे माल्यापर्ण एवं श्रद्वासुमन अर्पित किए जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं द्वारा सुबह 7.00 बजे प्रभात फेरी, गांधीवादी जीवनदृष्टि का प्रसार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला चिकित्सालय, वृद्वा आश्रम तथा कारागार में प्रातः 10 बजे फल वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व एवं अन्य संबधित विभाग व संगठनों के माध्यम से नशा-मुक्ति हेतु जाकरूकता अभियान चलाया जाएगा। समस्त कार्यालयों एवं नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों सहित गांव क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साफ सफाई अभियान चलाने और स्कूल में गांधी जी के जीवन पर लेखन प्रतियोगिता करने के निर्देश दिए। साथ ही अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने को कहा।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसीएमओ डा.अभिषेक गुप्ता ,अधिशासी अधिकारी पीएस नेगी, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता डीपी पुरोहित, ऊषा रावत आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!