अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

केदारनाथ धाम सहित सोनप्रयाग में यात्रा व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्थाओं व पुलिस प्रबंधन की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

रुद्रप्रयाग:-  मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन जनपद रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके द्वारा केदारनाथ धाम पहुंचकर हेलीपैड से लेकर संपूर्ण रूट का सुरक्षा एवं अग्निशमन के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा केदारनाथ धाम में बने नवीन पुलिस चौकी भवन की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभव जाने गये। इस बार से प्रारम्भ किये गये टोकन काउंटर व लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये। केदारनाथ धाम परिसर में मंदिर दर्शन हेतु लाइन मैनेजमेंट एवं क्राउड मैनेजमेंट किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरान्त फाटा से सोनप्रयाग तक की यात्रा व्यवस्थाओं एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया गया। उन्होने सीतापुर व सोनप्रयाग स्थित पार्किग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थित तरीके से अधिक से अधिक वाहनों की पार्किंग कराये जाने के साथ ही वाहनों का सुगम तरीके से एंट्री एंड एग्जिट कराये जाने के निर्देश दिये गये। ड्यूटी पर उपस्थित निरीक्षक यातायात से पार्किंग व यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। सोनप्रयाग/सीतापुर पार्किंग से शटल पार्किंग सोनप्रयाग तक जाने वाली लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण के दौरान केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए चलने वाली शटल सेवा तथा शटल सेवा के लिए लगने वाली लाइन का निरीक्षण करते हुए शटल सेवा को सुव्यवस्थित ढंग से तथा निरन्तर चलायमान रखे जाने के निर्देश दिये गये। सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत प्रातःकाल के समय श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत सुव्यवस्थित लाइन व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण/भ्रमण अवसर पर स्थान केदारनाथ में पुलिस उपाधीक्षक अभिनय चैधरी, चैकी प्रभारी केदारनाथ राजीव चैहान तथा सोनप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित अधीनस्थ पुलिस बल उपस्थित रहा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!