लौह पुरुष को नमन: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

देहरादून:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, विरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद माधवी गुप्ता, चंदू यादव, राजेंद्र बिजलवाण, पवन गोयल सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल जी ने कहा कि सरदार पटेल जी का अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्र एकता के प्रति उनका समर्पण आज भी पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब सरदार पटेल जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में योगदान दें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!