यमकेश्वर में वीवीआईपी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, SSP देवेन्द्र पींचा ने किया स्थलीय निरीक्षण। 

यमकेश्वर:-पौड़ी जनपद के यमकेश्वर क्षेत्र में प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री देवेन्द्र पींचा ने 29 नवंबर 2026 को स्वयं यमकेश्वर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल, आगमन एवं आवागमन मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने और प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर, क्षेत्राधिकारी सदर श्री दिव्येश उपाध्याय, थानाध्यक्ष यमकेश्वर श्री अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पौड़ी पुलिस द्वारा वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!