प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में हुई संगठनात्मक बैठक। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट।

ऋषिकेश | 9 जुलाई 2026 | जनस्वर न्यूज़

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन से लेकर आज तक महिलाओं की भूमिका समाज और राज्य के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से समाज में महिलाओं के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, प्रदेश मंत्री कविता शाह, प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी बबली चौहान, ऋषिकेश जिला सह प्रभारी इंद्रा आर्य सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।