शहीद हमीर पोखरियाल स्मृति द्वार पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया नमन।
ऋषिकेश:- वीर अमर शहीद हमीर पोखरियाल जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर हमीर पोखरियाल स्मृति द्वार गुमानीवाला में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद हमीर पोखरियाल के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर एंव दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधायक निधि से शहीद हमीर पोखरियाल द्वार का निर्माण कराया गया था जो शहीद की स्मृति को जीवंत बनाए रखने का एक सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम के दौरान शहीद हमीर पोखरियाल के पिता श्री जैयन्द्र पोखरियाल ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उत्तरकाशी जिले के प्रभारी रहने के दौरान शहीद हमीर पोखरियाल के पैतृक गांव उत्तरकाशी में उनके नाम से शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया था।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वीर शहीद हमीर पोखरियाल का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा भाव रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी शहीदों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शहीद हमीर पोखरियाल के भाई सुनील पोखरियाल, पूर्व मेयर अनीता ममगाई, सुधीर राय, मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, उप प्रधान नितिन रावत, पूर्व प्रधान सतीश रावत, पूर्व प्रधान दीपा राणा, विनोद पोखरियाल, रमेश भट्ट, केशव पोखरियाल, सुनील बिष्ट, संदीप कुड़ियाल, अरुण बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, संजीव व्यास, पूर्व सैनिक विनोद डबराल, सच्चिदानंद नौटियाल, नत्थीलाल सेमवाल, प्रमोद अशवाल, गोविंद मेहर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, पूर्व सैनिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
