कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूरे कर 27वें वर्ष में प्रवेश किया है। यह राज्य राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जनता के स्नेह को बताया सबसे बड़ी ताकत:- क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “मैं विधायक और कैबिनेट मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं।” उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की जनता ने उन्हें जो स्नेह, अपनत्व और विश्वास दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। जनता का आशीर्वाद उन्हें निरंतर समर्पण भाव से जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।
सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास पर जोर:- रेखा आर्या ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोमेश्वर के विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, विधानसभा विस्तारक विनोद कुमार पंत, विधानसभा प्रभारी दीप भगत, बूथ अध्यक्ष दया कृष्ण जोशी, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी एवं ललित नयाल, नंदन राणा, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक संजय स्यूनरी, कमल सनवाल, देवेंद्र मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष हेम जोशी, ममता पांडे, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
