छठ पूजा को लेकर मुनि की रेती नगर पालिका अलर्ट, पूर्णानंद घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुनि की रेती:-  छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूर्णानंद घाट जाने वाले मार्गों एवं वाहनों की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जल पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगर पालिका के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाटों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!