कांग्रेस की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में बलबीर सिंह रावत बने प्रदेश सचिव, मालवीय उद्यान में हुआ जोरदार स्वागत।

कोटद्वार:- कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पौड़ी विधानसभा प्रभारी बलबीर सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने बलबीर सिंह रावत को फूलमालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी, राजीव जखमोला, रमेश चन्द्र खंतवाल, सुदर्शन सिंह, प्रेम सिंह पयाल, शीला भारती, लक्ष्मी चौहान, पार्षद नईम अहमद एवं मो. स्वाले, प्रेम सिंह रावत, एडवोकेट प्रवेश रावत, दीपक सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, राजा आर्य, जावेद, कृपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महाबीर सिंह नेगी, विनोद नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!