6 होनहार खिलाड़ियों का चयन, विद्यालय परिवार ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मुनिकीरेती/ढालवाला:- मुख्यमंत्री उदयीमान एवं प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना में पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला ऋषिकेश के छह छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना (अंडर-14 आयु वर्ग) में विद्यालय के छात्र अमन नेगी, मधुर एवं आदेश रावत का चयन हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना (ओवर-14 आयु वर्ग) में आदित्य कुड़ियल, नितिन कलूड़ा एवं सागर ने चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

  • अंडर-14: अमन नेगी, मधुर, आदेश रावत
  • ओवर-14: आदित्य कुड़ियल, नितिन कलूड़ा, सागर
  • विद्यालय: पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला, ऋषिकेश
  • अगला लक्ष्य: जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!