11 से 14 अगस्त तक ऋषिकेश के चारों मंडलों में निकलेगी तिरंगा यात्रा, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन क्रमशः 11 अगस्त को छिद्दरवाला, 12 अगस्त को श्यामपुर, 13 अगस्त को ऋषिकेश तथा 14 अगस्त को वीरभद्र मंडल में किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति, एकता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

बैठक में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वीरभद्र मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा, वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, सौरभ गर्ग, सुमित सेठी, जीतेन्द्र पाल पाठी, गोपाल सती, सोनू पाण्डे, विपिन कुकरेती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!