🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुनि की रेती में सजी देशभक्ति की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश।
मुनि की रेती:- ढालवाला, टिहरी गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला द्वारा योगा पार्क में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बालिका विद्यालय ढालवाला एवं पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से प्रेरित आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं। रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के गौरव तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को सुंदर एवं प्रभावशाली रूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, अधिशासी अधिकारी श्री बद्री प्रसाद भट्ट, सभासद श्रीमती स्वाति पोखरियाल एवं सभासद श्री विनोद सकलानी ने प्रतियोगिता में बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और देशभक्ति की भावना की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पालिका टीम के मुख्य सफाई निरीक्षक श्री नितिन सती, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री कमल सिंह चौहान, अनुज कैंतूरा, अनूप, रोहित एवं सूरज सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
🇮🇳 रंगों में दिखा राष्ट्रप्रेम, हर दिल में तिरंगा:- रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को और मजबूत करते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव का संदेश दिया।
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और देशप्रेम ने माहौल को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। 🇮🇳
