रुद्रप्रयाग, 26 सितंबर। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशाल मिश्रा ने बताया कि देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी।

उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित रहेगी। इस संबंध में सभी सेक्टर अधिकारियों, यात्रा मार्ग पर स्थित चेक पोस्ट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा को पुनः शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!