देहरादून में LPG उपभोक्ताओं के लिए EKYC की अंतिम तिथि 23 अगस्त। WWW.JANSWAR.COM

1.59 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक नहीं कराई EKYC, समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील।

देहरादून:-  जनपद देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 के बाद उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अब **23 अगस्त 2026** तक EKYC पूर्ण कराने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ताओं ने अपनी EKYC पूरी कर ली है, जबकि  1,59,299 उपभोक्ताओं की EKYC अभी शेष है। EKYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं में  9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।

तीन आसान तरीकों से कराएं EKYC

उपभोक्ता अपनी EKYC तीन सरल माध्यमों से पूरी कर सकते हैं—

1. संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर।
2.  गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध मोबाइल एप और बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से।
3. संबंधित तेल विपणन कंपनी इण्डेन, भारत गैस अथवा एचपी गैस** के अधिकृत मोबाइल एप को डाउनलोड कर स्वयं EKYC पूरी करके।

23 अगस्त के बाद प्रभावित हो सकती है गैस आपूर्ति:- जिला पूर्ति अधिकारी श्री के.के. अग्रवाल ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी EKYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें घरेलू LPG सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 अगस्त 2026 तक EKYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध होगी।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर EKYC पूर्ण कर किसी भी असुविधा से बचें।