विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने के दिए निर्देश।
ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भट्टोंवाला, साहब नगर सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी एवं कनिष्ठ अभियंता संजीव चौहान उपस्थित रहे।
