पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, SDRF ने बरामद किया शव।

चमोली:- जनपद चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में HCC कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। पहाड़ी से गिरने के बाद कर्मचारी नदी में जा गिरा, जिसके चलते वह लापता हो गया था। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 की रात जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) के माध्यम से SDRF पोस्ट जोशीमठ को सूचना मिली कि पीपलकोटी क्षेत्र में HCC कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रात के अंधेरे में SDRF जवानों ने नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कम दृश्यता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद 22 नवंबर की सुबह टीम ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। इस दौरान लापता कर्मचारी का शव बरामद कर लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी की पहाड़ी से गिरने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। SDRF जवानों ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान मोहन लोहार पुत्र बुद्धू लोहार, निवासी सोनितपुर, असम के रूप में हुई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!