यमकेश्वर में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, महिला और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।

यमकेश्वर:- यमकेश्वर में आयोजित स्वरोजगार मेला 2026 में करीब 12 हजार लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को भव्य रूप दिया। यमकेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले में भाग लेकर स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी रुचि दिखाई।

आयोजकों के अनुसार, स्वरोजगार मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित करने और स्थानीय संसाधनों एवं हुनर को आय के साधनों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मेले के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पलायन को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक वातावरण तैयार होगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, पारंपरिक हुनर और युवाओं की क्षमता को स्वरोजगार से जोड़कर यमकेश्वर को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वरोजगार मेले में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को क्षेत्र में स्वरोजगार के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि का संकेत बताया गया। आयोजकों ने कहा कि रोजगार और आय के अवसर बढ़ाने से गांव मजबूत होंगे और यमकेश्वर के विकास को नई गति मिलेगी।

आयोजक उत्तरांचल उत्थान परिषद ने मेले को सफल बनाने में सहयोग और सहभागिता करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के निवेदक संजीव चौहान ने भी आयोजन में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!