ऋषिकेश:- धनतेरस के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर, बीमारी से ग्रसित एवं जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने लाभार्थियों श्री जोतराम शर्मा, कुमारी मनीष चौहान, श्री लालमन, श्रीमती दुलेश्वरी, श्रीमती संगीता, श्रीमती पुष्पा एवं श्री अनीश कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। जीवन में कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को सहयोग प्रदान करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची जनसेवा है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव प्रयासरत रहना उनकी प्राथमिकता है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करना आवश्यक है।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी लाभार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!