11 वर्षीय कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, चीन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 11 वर्षीय प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्रियांश आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में क्रियांश की यह उपलब्धि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने क्रियांश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि क्रियांश चीन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा खेल जगत में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!