सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश। WWW.JANSWAR.COM

समाज कल्याण योजनाएं अगले 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

जनस्वर न्यूज/देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाएं केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित न रहें, बल्कि अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाएं ऐसी हों जो समय के साथ प्रभावी बनी रहें और अन्य राज्यों के लिए भी ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ का उदाहरण बनें।

मुख्यमंत्री ने बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, डोईवाला (देहरादून), बाबू जगजीवन राम बालक छात्रावास, पाइनस (नैनीताल) तथा बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के निर्माण कार्य हर हाल में अक्टूबर तक पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शीघ्र बेहतर आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में उन्होंने योजनाओं के एकीकरण, वित्तीय प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि 60 वर्ष की आयु पूरी करते ही पात्र नागरिकों को स्वतः वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलना चाहिए, जिससे उन्हें अनावश्यक प्रक्रियाओं से न गुजरना पड़े।

मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास सभागार में जून 2026 की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9,80,950 लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT (वन क्लिक) के माध्यम से  ₹145.42 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास  तथा समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।