दुगड्डा में कांग्रेस की बैठक के बाद निकली तिरंगा यात्रा, नवनियुक्त प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत का हुआ भव्य अभिनंदन।

दुगड्डा:- दुगड्डा नगर के एक होटल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR, बूथ प्रबंधन, सेवानिवृत्त कर्मचारी के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने तथा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त ग्राम बैरगांव निवासी प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत के अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर चर्चा एवं कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद दुगड्डा नगर के मुख्य मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहें”, “महात्मा गांधी अमर रहें” और “जवाहर लाल नेहरू अमर रहें” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश रावत, हरेंद्र सिंह रावत (जिला महामंत्री), राजीव जखमोला (ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा), अनिल रतूड़ी (ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर), शिव सिंह रावत (ब्लॉक अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ), सुरेंद्र भारती (ब्लॉक कोषाध्यक्ष), राकेश चंद्र (जिला महामंत्री), मोबिन (पूर्व प्रधान), सुरेंद्र रावत एवं ललित मोहन चौधरी (भेलड़ा), ओम चंद्र (आमसौड़), सतीश नेगी (एता), लियाकत अली (बूंगधार), गिरीश चौधरी (प्रधान फतेहपुर), राकेश (फतेहपुर), दिवाकर (अमोली), टोनी, संतन सिंह (सरड़ा), सुरेश (गोदी), मन्नू (गोरिया) सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!