बिग ब्रेकिंग: खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे CM धामी, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

पीपलकोटी:- बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई।

मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से मुख्यमंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे।

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे हर एक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

By Janswar

error: Content is protected !!