भाषण, निबंध, रंगोली, चित्रकला एवं नाटक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जनपद के तीनों विकासखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।

इस दौरान भाषण, निबंध, रंगोली, चित्रकला एवं नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत-2047’, ‘मेरे सपनों का भारत’, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं पहलों की जानकारी तथा ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामाजिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा’ सहित विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग सोनी महरा ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक का दायित्व विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने निभाया।

उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही विकसित भारत के मुख्य शिल्पी हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितकारी पहलों की जानकारी जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की गई।

कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, सेवा संकल्प अभियान की जिला संयोजक पार्वती गोस्वामी, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के एसएमसी अध्यक्ष, पीटीए अध्यक्ष एवं अमित प्रदाली अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!