मुनिकीरेती:- मां गंगा रामलीला समिति की ओर से मंगलवार को 14 बीघा रामलीला खेल मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना की गई। इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने आयोजकों को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर सभासद स्वाति पोखरियाल, गजेंद्र सिंह सजवाण, समिति अध्यक्ष संदीप परमार, सलाहकार देवेंद्र दत्त जोशी, धर्माचार्य दिनेश सेमल्टी, उपाध्यक्ष प्रदीप सकलानी, महासचिव अनिल बडोनी, मनीष भट्ट, जितेंद्र उनियाल, संजय पांजा, गंगा रावत, अर्पित रावत, बीना जोशी तथा अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट सहित समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
