दुःखद हादसा: कोटद्वार के मशहूर ‘बावर्ची’ रेस्टोरेंट में आग लगने से भारी नुकसान।

कोटद्वार नगर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट ‘बावर्ची’ में आग लगने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है, जो अत्यंत व्यथित करने वाली है। यह अप्रत्याशित दुर्घटना स्थानीय नागरिकों तथा व्यवसायिक समुदाय के लिए गहरी पीड़ा का कारण बनी है।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित होकर स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि सभी नागरिक सुरक्षित रहें तथा किसी प्रकार की जनहानि न हो। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी व्यक्तियों एवं परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदना है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!