CM आवास पहुंचे डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री को भेंट किया गुलदस्ता और पटका।

देहरादून:- डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, ने देहरादून पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया व पटका पहनाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने संगठन महामंत्री अजय कुमार से भी भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया व पटका पहनाकर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए शुभेच्छाएं प्रकट कीं।

इसके साथ ही डॉ अग्रवाल ने चंबा नगर पालिका अध्यक्ष सोबनी धनौला को भी होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और क्षेत्र के समग्र विकास की कामना की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि होली का पावन पर्व प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए, यही कामना है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलजुलकर इस पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!