मुनिकीरेती-ढालवाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नए सदस्य का माल्यार्पण कर किया स्वागत।
मुनिकीरेती-ढालवाला:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखा जाना चाहिए। राष्ट्रहित में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
नए सदस्य का किया स्वागत:- समारोह के दौरान संगठन की नई सदस्य श्रीमती कौशल्या बहुगुणा द्वारा सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई।
समारोह में शूरवीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, भगवती प्रसाद उनियाल, खुशाल सिंह राणा, भोला सिंह बिष्ट, देवेन्द्र दत्त जोशी, भास्करानंद पैन्यूली, धन सिंह रांगड़, दिगम्बर प्रसाद वेदवाल, जयपाल सिंह नेगी, गोपालदत्त खण्डूड़ी, सोबत सिंह चौहान, शक्ति प्रसाद सेमल्टी, कौशल्या बहुगुणा, उमा ड्यूडी, महालक्ष्मी बिजल्वाण, कुसुम बिजल्वाण, हेमन्ती मदवाण, भगवान सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, गुरु प्रसाद रणाकोटी, सूरत सिंह रावत, दर्शनलाल चमोली, चंदन सिंह बिष्ट, प्रेमदत्त डिमरी, दिवसपति पैन्यूली, कृष्ण कुमार वर्मा, श्रीओम शर्मा, सत्येन्द्र रावत, शंकरदत्त पैन्यूली, जगदीश पैन्यूली, मोहन सिंह रावत, मनोहरलाल भारती, प्रजा बहादुर ठाकुर, दर्मियान सिंह रावत, बलवीर सिंह पंवार, प्रेम सिंह चौहान, प्रेम सिंह मस्तवाल, विजेंद्र पांडेय, दर्मियान सिंह जेठुड़ी, पूर्णानंद बहुगुणा, शांतिप्रसाद उनियाल, हंस लाल असवाल, सोबन सिंह रावत, क्षेत्रपाल नेगी, कैलाश चन्द्र पैन्यूली, गोरा सिंह पोखरियाल, ओम प्रकाश थपलियाल, अयोध्या नौटियाल आदि मौजूद रहे।
