2100 से अधिक कृषि, पशुपालन व खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास।

पौड़ी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा से पी.एम. धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित 2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।

इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र भरसार सहित जनपद पौड़ी के सभी विकासखंडों में सफलतापूर्वक किया गया।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आवास विकास मैदान, श्रीनगर में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पौड़ी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!