फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रियांशु चमोला सम्मानित।
ऋषिकेश:- देहरादून के कसिगा स्कूल में 1 अगस्त को आयोजित प्रतिष्ठित ‘Kaleidoscope_2026 – Through the Lens’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीतने वाले एनजीए, कक्षा 12 के छात्र प्रियांशु चमोला को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रियांशु चमोला को पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रियांशु ने अपनी रचनात्मक सोच और फोटोग्राफी प्रतिभा के दम पर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्रियांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, सोनू पांडे, गोपाल सती, जितेंद्र पाल, हर्ष पाल, विपिन कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
