रिश्तों को किया कलंकित: चचेरे भाई ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा। WWW.JANSWAR.COM

रिश्तों को किया शर्मसार:चचेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पौड़ी/कोटद्वार:- जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी पर अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सोनू नामक युवक, जो रिश्ते में उसका चचेरा भाई लगता है, ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर कोटद्वार कोतवाली में मुकदमा संख्या 04/2026, धारा 64(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का गहन परीक्षण किया।

जांच में आरोपी संजय उर्फ सोनू (22 वर्ष)  की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने 7 जून 2026 को कोटद्वार क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 अभियुक्त:-संजय उर्फ सोनू (22 वर्ष) निवासी: बूथानगर, रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल

 पुलिस टीम* महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट  * अपर उपनिरीक्षक कैलाश जोशी* हेड कांस्टेबल रविन्दर भोज