कैबिनेट मंत्री ने सतपुली नगर पंचायत के दसवें नयार घाटी पंचायत महोत्सव में किया प्रतिभाग।

पौड़ी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व लगातार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहुप्रतीक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जबकि 01 करोड़ 61 लाख 44 हजार की धनराशि से निर्माणाधीन नगर पंचायत भवन का कार्य हो रहा है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार पंचायत सतपुली सहित पूरे क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 76 लाख की लागत से दंगलेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागार निर्माण व सौन्दर्यीकरण का कार्य करवाने के साथ-साथ सतपुली में 02 करोड 81 लाख की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुलभ शौचालय व पार्किंग का कार्य किया गया है। ओडल बड़ा में गौशाला निर्माण हेतु 76 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे, उसका कार्य भी पूर्ण हो गया है। पर्यटन विभाग से सतपुली में 04 करोड 42 लाख 65 हजार की लागत से चालीस शय्याओं के पर्यटन आवास गृह के निर्माण का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग की कमी को देखते हुये क्षेत्रीय जनता की मांग पर 03 करोड 52 लाख 53 हजार की धनराशि से कार पार्किंग के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

 उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग से सतपुली में 02 करोड 37 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निरीक्षण भवन एवं डोरमेट्री निर्माण कार्य चल रहा है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिये 25 करोड 56 लाख की धनराशि से सतपुली नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। गुमखाल व सतपुली के मध्य मोटर मार्ग के चौडीकरण व सुदृढिकरण हेतु 4 सौ करोड की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पूर्व इस मोटर मार्ग के नवीनीकरण पर छह करोड व्यय किये गये। उन्होंने कहा कि नयार घाटी का सर्वांगीण विकास ही सरकार की प्राथमिकता रही है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

इसके पश्चात उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि उनका संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वे कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलायी। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों से संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक उदाहरण हैं।

इस अवसर पर लैन्सडाउन विधायक दलीप रावत, नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, सिंचाई सलाहकार ऋषि कण्डवाल, उपजिलाधिकारी रेखा आर्य सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!