ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

  • एक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में कराई हवालात की सैर।
  • सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 132 लोगों के खिलाफ कार्रवाई।

कोतवाली पिथौरागढ़:- जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम ने महादेव धारे के पास स्थित एक ढाबे में शराब परोसने वाले ढाबा संचालक चन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री दीवान सिंह निवासी ग्राम टकाड़ी पिथौरागढ़ को अवैध शराब सहित कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 सुप्रिया मय टीम द्वारा गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए ग्राम लांगड़ी रियांसी में एक परचून की दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दुकान संचालक सुरेश चन्द पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी ग्रा0 लांगडी रियांसी वड्डा थाना जाजरदेवल पिथौरागढ को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 मो0 कासिम सिद्दकी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक सिंह निवासी ग्राम पमस्यारी थाना डीडीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 132 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गयी ।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!