ऋषिकेश, 26 सितंबर। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार ऋषिकेश विधानसभा पहुंचे फणीन्द्रनाथ शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को माला एवं पटका पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि फणीन्द्रनाथ शर्मा के संगठनात्मक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व का लाभ निश्चित रूप से भाजपा संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार गोदवानी, नामित पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, नामित पार्षद सोनू पांडे, पूर्व पार्षद विपिन पंत, ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!