लोक भवन, देहरादून:-  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से बुधवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में विगत पांच वर्षों का कार्यकाल उनके लिए विशेष अनुभवों, आत्मीय संबंधों और जनसेवा के अनेक अवसरों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में टीम भावना, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य किया गया है।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड विकास, समृद्धि और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!