खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक आवेदन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने की अपील। WWW.JANSWAR.COM

खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन, खेल मंत्री रेखा आर्या की अपील।

जनस्वर न्यूज | देहरादून | 08 जुलाई 2026

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक 24 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

खेल मंत्री ने बताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल रत्न और हिमालय रत्न पुरस्कार खिलाड़ियों की वर्ष 2025 की उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे, जबकि द्रोणाचार्य और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान के आधार पर प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघ की संस्तुति, खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवास प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। पात्र प्रशिक्षकों के लिए निर्धारित प्रशिक्षण योग्यता और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने से संबंधित प्रमाण-पत्र भी आवश्यक हैं।

डोपिंग नहीं करने का शपथ-पत्र होगा अनिवार्य

आवेदन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ₹10 के नोटरी प्रमाणित स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र देना होगा कि उन्होंने कभी डोपिंग नहीं की है, किसी न्यायालय द्वारा दोषी नहीं ठहराए गए हैं और उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न का कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। भविष्य में कोई तथ्य गलत पाए जाने पर पुरस्कार की धनराशि वापस करनी होगी और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

#JanswarNews #RekhaArya #UttarakhandSports #KhelRatna #DronacharyaAward #SportsAward #Dehradun #Uttarakhand #SportsNews #BreakingNews