मुनिकीरेती-ढालवाला के चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव।

मुनिकीरेती:- बेंगलुरु में आयोजित CISCE नेशनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स-2026 की अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र के चार खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रतियोगिता में श्रेयांश बिजल्वाण, सार्थक रांगड़, चैतन्य प्रजापति और अग्रिम डोभाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए न केवल उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया, बल्कि मुनिकीरेती-ढालवाला पालिका क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने चारों खिलाड़ियों और उनके परिजनों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र के युवाओं का शानदार प्रदर्शन गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

खिलाड़ियों के परिजनों ने भी सम्मान के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके निरंतर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!