प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

ऋषिकेश, 12 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मालवीय नगर में रूम मीटिंग का आयोजन किया गया। वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पूजा गौड़ के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेते हुए लोगों की बातों को गंभीरता से सुना। साथ ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया गया है। बीते 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। रूम मीटिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के विचारों, अपेक्षाओं और समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है।

विधायक ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, विनीता वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, कल्पना राजपूत, जयराम जी, सरस्वती देवी, बी.डी. भट्ट, वीरा नेगी, रुक्मणी भट्ट, विमल पवार, कमल चतुर्वेदी, सतपाल राजपूत, मीनाक्षी कश्यप, रीना सिंह, तुलसी जी, सरिता नौटियाल, शुभम रावत, प्रतिमा रावत, कृष्णा रावत और आदर्श भटनागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!