ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में राज्य आंदोलनकारी चंद्रकांता बेलवाल के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से जुड़े विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इस संबंध में अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से डॉ. अग्रवाल को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य आंदोलन के दौरान अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए संघर्ष किया और राज्य निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। ऐसे में राज्य आंदोलनकारियों का उचित चिन्हीकरण होना आवश्यक है, ताकि आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों को उनका अधिकार एवं सम्मान मिल सके।
इस अवसर पर लोगों ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया से संबंधित विषय को प्रमुखता से उठाते हुए इस दिशा में सकारात्मक पहल किए जाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के योगदान और संघर्ष को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों की बात को गंभीरता से सुना और उनकी भावनाओं एवं अपेक्षाओं को समझा। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए इस विषय पर आवश्यक पहल की अपेक्षा के साथ उनकी बात सुनी।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी चंद्रकांता बेलवाल के साथ सिरकली देवी, तुलसी देवी, कल्याण सिंह, गोपाल सिंह, हेमा देवी, नरी देवी, गोदांबरी देवी सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
